फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बच्चों को अधिक परेशान कर रहा डायरिया

विज्ञापन
कासगंज के जिला अस्पताल में बच्चों का उपचार करते डॉक्टर ।
विज्ञापन
कासगंज। बारिश और बीच-बीच में गर्मी और उमस बच्चों की सेहत पर प्रभावित कर रही है। इससे वे बुखार, और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। इनमें डायरिया अधिक परेशान कर रहा है। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत भी कुछ मामले सामने आ रहे हैं। बीते तीन दिन में इनसे पीड़ित करीब एक हजार से अधिक बच्चे उपचार के लिए जिला अस्पताल आ चुके हैं। जिले में मौसम का मिजाज बार-बार बदल रहा है। कभी बारिश हो जाती है तो कभी तेज धूप के साथ उमस। कभी तेज हवा चलने लगती हैं। इस बदलाव का सर्वाधिक असर बच्चों की सेहत पर देखा जा रहा है। अभिभावक सुबह ही अपने बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं। तीन दिन में 4 हजार मरीज यहां आए जिनमें एक हजार बच्चे शामिल थे। बाल रोग विभाग में भीड़ रहती है। यहां एक ही बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती होने के कारण काफी समय लग जाता है। बाल रोग विशेषज्ञ कैलाश बाबू का कहना है कि बच्चों की रोग प्रतिरोध क्षमता कमजोर होती है। इसलिए वे डायरिया सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इस मौसम में सावधानी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें