फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आठ घंटे गुल रही बिजली, परेशान रहे 25 हजार लोग

Thu, 26 Jun 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में प्रभूपार्क बिजली घर के समीप जर्जर तारों को बदलते कर्मी ।
विज्ञापन
कासगंज। मरम्मरत कार्य कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बंद होने से शहर के 25 हजार लोग लगभग आठ घंटे परेशान रहे। इस दौरान वे उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे तो उन्हें पेयजल के लिए दिक्कत हुई। प्रभुपार्क बिजली घर व फोरलेन मार्ग की जर्जर लाइनों को बदलने, मुंशीलाल पढ़ाव क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए निगम ने सुबह 6 बजे से ही आपूर्ति बंद कर दी। लक्ष्मीगंज फीडर, नमामि गंगे फीडर रेलवे रोड फीडर, गोशाला फीडर क्षेत्रों के उपभोक्ता इससे प्रभावित हुए। बिजली आपूर्ति नहीं होने से पानी भी घरों में नहीं पहुंचा। लोगों ने हैंडपंप के सहारे पेयजल की व्यवस्था की। वहीं, उमस भरे मौसम में लोग खासे परेशान रहे। दोपहर करीब दो बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत ली। अवर अभियंता विश्वजीत ने बताया कि केबिल बदलने का कार्य कराने के लिए आपूर्ति को बाधित किया गया। कार्य पूरा हो जाने पर आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें