आगरा। जिले के युवा क्रिकेटर ध्रुव तोमर ने अकबरपुर जिले में सीमित ओवरों के ओरी प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी आजमगढ़ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 150 रन बनाए। इस पारी के हीरो आगरा के ध्रुव तोमर रहे। उन्होंने महज 23 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के और 5 चौके लगाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानपुर की टीम 100 रनों पर सिमट गईं। गेंदबाजी में भी ध्रुव तोमर ने दो अहम विकेट झटके। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।