फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबॉल के फाइनल में पहुंची यूपी पुलिस

Sat, 31 Jan 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबाॅल पुरुष प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय प्राइज मनी वॉलीबाॅल पुरुष प्रतियोगिता में शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले हुए। चार टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन

पहला क्वार्टर फाइनल मैच पंजाब पुलिस और आर्यन क्लब दिल्ली के बीच खेला गया। जिसमें पंजाब पुलिस की टीम ने तीन सेटों के सीधे मुकाबले में आर्यन क्लब को 25-22, 25-20, 25-12 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में राजस्थान एसोसिएशन ने नाॅर्दन रेलवे को चार सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 25-23, 29-27, 25-15, 23-25 के स्कोर के साथ 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में आयकर चंडीगढ़ ने वेस्टर्न रेलवे जबलपुर को 25-17, 25-18, 25-20 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


चौथे क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस और साई हरियाणा के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। यूपी पुलिस ने चार सेटों में साई हरियाणा को 22-25, 28-26, 25-18, 25-23 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश पुलिस ने पंजाब पुलिस को 25-16, 30-32, 25-21, 25-20 से 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। निर्णायकों की भूमिका उपेंद्र बहादुर सिंह, आरएस सिंह, एसएन कुशवाहा, सुनील राय, डॉ. सीबी मिश्रा, अंजनी पांडेय ने निभाई। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 31 जनवरी को अपराह्न 3 बजे से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
मैचों के दौरान एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, उत्तर प्रदेश वॉलीबाॅल संघ के महासचिव सुनील तिवारी, संयुक्त सचिव एसवीएस राठौर, आरएसओ संजय शर्मा, सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी एसके वार्ष्णेय, जिला वॉलीबाॅल संघ के सचिव हरीश चौधरी, वरिष्ठ वॉलीबाॅल खिलाड़ी विजय कुमार एवं वरिष्ठ खिलाड़ी लक्ष्मण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें