फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में किया टेस्ट अभ्यास

Sun, 09 Aug 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ध्रुव जुरैल
विज्ञापन
आगरा। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इसी क्रम में आगरा के ध्रुव जुरेल को तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में श्रीलंकाई परिस्थितियों को समझने का मौका मिला। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ ध्रुव नौ गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, यह मुकाबला उनके लिए टेस्ट से पहले महत्वपूर्ण अभ्यास रहा। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 363/8 रन बनाए थे। वॉर्मअप मैच का उद्देश्य परिस्थितियों के अनुरूप खुद को तैयार करना है। ध्रुव को पिच के मिजाज समझने और विकेटकीपिंग के दौरान श्रीलंकाई गेंदबाजों को करीब से देखने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें