आगरा। इंडिया-ए की कप्तानी मिलने के बाद युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने बुधवार को बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। वह परिवार के साथ ताज रोड के प्रसिद्ध प्राचीन दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (जंगल वाले बाबा) पहुंचे। विधि-विधान से पूजन कर उन्होंने कप्तान के तौर पर मिली जिम्मेदारी पर खरे उतरने की प्रार्थना की। उनके साथ पिता नेम सिंह जुरेल, मां रजनी, बहन नीरू, बहनोई योगेश राणा और दादी राम दुलारी भी थीं। मंदिर के महंत पं. योगेश प्रकाश भारद्वाज ने पूजा संपन्न कराई।