फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैराथन में 21 किमी. दौड़े 68 वर्षीय मोहन सिंह आर्य, पाया स्थान

Thu, 08 Oct 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिले के अंतरराष्ट्रीय एथलीट मोहन सिंह आर्य ने 4 अक्तूबर को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन के द्वितीय संस्करण में 21 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। वह 68 साल के हैं। उन्होंने 10वां स्थान हासिल किया है। यह भारतीय वायु सेना की ओर से परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों की वीरता और बलिदान की स्मृति में आयोजित किया गया। मोहन सिंह आर्य का यह प्रदर्शन उम्र के इस पड़ाव में भी खेल के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वह भारत संचार निगम लिमिटेड के मुख्य लेखाधिकारी पद से सेवानिवृत्त हैं। यह मूल रूप से सादाबाद के गांव मंस्या खुर्द के रहने वाले हैं। वर्तमान में आगरा के विभव नगर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें