फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhurv: बॉक्सर डे टेस्ट में ध्रुव ने फिटनेस में दिग्गजों को पछाड़ा, यमुना की रेत में हुई ट्रेनिंग आई काम

Thu, 26 Dec 2024 11:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ऑस्ट्रेलिया में हुए बॉक्सर डे टेस्ट में ध्रुव ने फिटनेस में दिग्गजों को पछाड़ दिया। आगरा में यमुना के रेत में हुई ट्रेनिंग उनके काम आई ही गई। 
 
विज्ञापन
ध्रुव जुरेल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के क्रिकेटर ध्रुव जुरेल की ताजमहल के पीछे यमुना की रेत में हुई कड़ी ट्रेनिंग अब काम आ रही है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम के खिलाड़ियों का बॉक्सर डे टेस्ट से पूर्व फिटनेस जांची गई। आगरा के विकेट कीपर बल्लेबाज ध्रुव ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल जैसे टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। उन्हें टीम मैनेजमेंट ने 300 डॉलर का इनाम भी दिया।
विज्ञापन


ध्रुव के कोच प्रवेंद्र यादव ने बताया कि वह ध्रुव को प्रत्येक शनिवार को ताजमहल के पीछे ले जाते थे। वहां यमुना की बालू पर शाम साढ़े तीन बजे से छह बजे तक कड़ी ट्रेनिंग कराते थे। वे उसे बालू पर नंगे पैर दौड़ते थे। इसमें रेत में कमर में टायर बांध कर दौड़ना भी शामिल था।दमखम बढ़ाने के लिए आर्मी के स्विमिंग पूल में काफी देर तैराकी कराते थे।

बैडमिंटन खेलना और स्प्रिंट भी शामिल था। ध्रुव के पिता नेम सिंह जुरेल सेना में रहे हैं। उनकी बरेली और पंजाब की तैनाती के दौरान बेटा ध्रुव भी साथ रहा। इस दौरान उसने सेना का अनुशासन और मेहनत को भी सीखा। पिता नेम सिंह ने भी हमेशा उन्हें फिटनेस का महत्व बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें