फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताज महोत्सव के लिए रचा गया गीत, ये हैं पंक्तियां

Tue, 06 Feb 2018 05:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
ताज महल - फोटो : SELF
विज्ञापन
पर्यटन विभाग ताज महोत्सव 2018 की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार महोत्सव की थीम धरोहर रखी गई है। गीतकार सुशील सरित के थीम सांग ‘अपनी धरोहर जमुना जल है, प्रेम की गरिमा ताजमहल है ’ को चुना गया है। 
विज्ञापन


इसको संगीत और स्वर देंगे गजल गायक सुधीर नारायण। वहीं महोत्सव में 25 फरवरी को बालीवुड के पार्श्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य नाइट होगी, उनका नाम भी तय हो गया है। 

18 से 27 फरवरी तक होने वाले ताज महोत्सव का शुभारंभ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका से होगा। महोत्सव समिति ने बालीवुड गायक आदित्य नारायण, भूमि त्रिवेदी के नाम तय कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 फरवरी को शिल्पग्राम में अभिजीत भट्टाचार्य नाइट होगी। इसमें बालीवुड के पार्श्व गायक अभिजीत कई फिल्मों में स्वर दे चुके हैं। पर्यटन उप निदेशक दिनेश कुमार का कहना है कि इस बार लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों पर जोर रहेगा। 

अभिजीत नाइट पर बात तय हो चुकी है। महोत्सव की थीम धरोहर के अनुसार थीम सांग सुशील सरित के गीत को चुना गया है। 

अपनी धरोहर जमुना जल है, प्रेम की गरिमा ताजमहल है, बृज की रज में सूर के पद संग, गूंज रही गालिब की गजल है, को स्वर देंगे सुधीर नारायण। इसकी प्रस्तुति महोत्सव के शुभारंभ पर होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें