फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिया निर्माण के लिए 17वें दिन भी धरना, 4 को होगी पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। निर्माणाधीन कीठम–भांडई बाईपास रेल लाइन के कारण चकमार्ग बंद किए जाने के विरोध और पुलिया निर्माण के लिए गांव नागर के किसानों का धरना बृहस्पतिवार को सत्रहवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण और किसान प्रस्तावित रेलवे पुल 32 के पास 11 नवंबर से धरने पर बैठे हैं। किसान–मजदूर नेता चौधरी दिलीप सिंह ने कहा कि चकमार्ग बंद होने से किसानों को खेतों तक पहुंचने में दिक्कत होगी। वहीं, आंदोलित किसानों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए प्रशासन के समक्ष कई बार निवेदन किया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब 4 दिसंबर को पंचायत करके आगे की रणनीति तय की जाएगी। धरने में मुकेश चौधरी, भूरा नरवार, सुखपाल सिंह, अचल सिंह, रामचंद्र, प्रदीप राणा, वेद प्रकाश सोलंकी, मेघ सिंह सोलंकी, राजेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, राजू नरवार, बलवीर सिंह और बाबूलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें