बाह: रुदमुली की श्वेता भदौरिया एसआई का नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री के हाथों पाकर हुई खुश
बाह। धनतेरस पर एसआई का नियुक्ति पत्र लेने वाली बाह के रुदमुली गांव की बेटी श्वेता भदौरिया बेहद रोमांचित है। उसने कहा धनतेरस पर मुख्यमंत्री ने परिवार को दिवाली की खुशियां दी हैं। रुदमुली के किसान संजय सिंह की बेटी श्वेता भदौरिया ने बीएससी की पढ़ाई करने के बाद दूसरी बार एसआई का टेस्ट दिया था। उसने बताया पहले टेस्ट में 2 अंक से पिछड़ गई थी। सोचा नहीं था कि दोबारा से अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोबारा अवसर दिया। महत्वपूर्ण ये रहा कि निष्पक्ष परीक्षा कराई और नतीजे के रूप में उसे सफलता मिली। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्तिपत्र मिलना सौभाग्य की बात है, बहुत अच्छा लगा। उन्होंने मुख्यमंत्री का अवसर देने के लिए शुक्रिया अदा किया। घर लौटी बेटी श्वेता का परिवार ने स्वागत किया। श्वेता की कामयाबी पर किसान संजय सिंह बोले- बेटी ने परिवार का गौरव बढ़ाया है।