फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2022: चांदी के सिक्के खनके, बर्तनों से चमका बाजार, धनतेरस की खरीदारी के लिए उमड़ी ग्राहकों की भीड़

Sun, 23 Oct 2022 12:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

शहर के शाहगंज, राजा की मंडी, सिंधी बाजार, रावत पाड़ा, बोदला आदि बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने गिलास, भोजन थाल, बाल्टी, थाली, जग, किचिन सेट आदि सामानों की खरीदारी की। इसके साथ ही आभूषणों की दुकानों पर चांदी के सिक्के और गणेश लक्ष्मी व सरस्वती की मूर्ति खरीदने में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
धनतेरस पर सजा आगरा का बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के बाजारों में धनतेरस की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। शनिवार को सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। सुबह 11 बजे के बाद से बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए। लोगों ने रात तक चांदी के सिक्के और बर्तनों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


शहर के शाहगंज, राजा की मंडी, सिंधी बाजार, रावत पाड़ा, बोदला आदि बाजारों में बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने गिलास, भोजन थाल, बाल्टी, थाली, जग, किचिन सेट आदि सामानों की खरीदारी की। इसके साथ ही आभूषणों की दुकानों पर चांदी के सिक्के और गणेश लक्ष्मी व सरस्वती की मूर्ति खरीदने में रुचि दिखाई। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक और घर के सजावट के सामानों, मिठाई व गिफ्ट की जमकर खरीदारी हुई। 

त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद

सर्राफा एसोसिएशन के सचिव देवेंद्र गोयल ने बताया कि धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री चांदी के सिक्के और गणेश लक्ष्मी की मूर्ति की हुई। लोगों ने इस शुभ दिन पर जमकर खरीदारी की। सुबह से शाम तक सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। आगे भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

चांदी के सिक्के खरीदे

पूनम अग्रवाल ने बताया कि हर साल धनतेरस पर चांदी के सिक्के व अन्य आभूषणों की खरीदारी करते हैं। इस बार भी चांदी के सिक्के खरीदे है। इस त्योहार को लेकर मन में एक अलग ही उत्साह होता है। दिवाली का तो पूरी साल इंतजार करती हूं। 

सजावट का सामान खरीदा

मिनी गर्ग ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है इसलिए बर्तनों की खरीदारी करने के लिए आई हूं। किचिन सेट के साथ अन्य कई बर्तनों की खरीदारी की है। वहीं दिवाली के लिए घर की सजावट का सामान भी खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें