प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने रविवार को आगरा में कहा कि पिछले दस माह में प्रदेश में अपराधियों और अपराध को रोकने में यूपी पुलिस कामयाब रही है। यही वजह है कि पुलिस की प्रशंसा हो रही है।
वह रविवार को पहली बार आगरा जोन के पुलिस अफसरों के साथ मीटिंग करने के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यानाथ की मंशा के अनुरूप पुलिस अपराध पर लगाम लगा रही है।
होली पर पिछले वर्ष जहां 59 घटनाएं हुईं थीं। वहीं इस बार यह घटनाएं 14 रह गईं हैं। इससे साबित होता है कि पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी स्ट्रैटेजी को बदला है।
ओ पी सिंह
- फोटो : SELF
रणनीति बदलने की वजह से ही बेहतर रिजल्ट आ रहे हैं। पुलिस की अपील पर लखनऊ, मुजफ्फरनगर और मेरठ जैसे जिलों में उलमा होली के दिन पड़ने वाली जुमे की नमाज का वक्त बदलने को तैयार हुए।
हम आगे भी हर त्योहारों में इसी तरह से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दस माह में अवलोकन किया जाए तो अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच 1331 मुठभेड़ हुई है।
इसमें 3089 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। जिसमें 50 फीसदी ऐसे हैं, जिनपर ईनाम घोषित था। मार्च 2017 से लेकर जनवरी तक करीब 55 सौ अपराधियों ने अपनी जमानत निरस्त कराई है।
पुलिस टीम भावना से कर रही कार्य
अपराधी अपराध करने से घबरा रहे हैं। यह सब प्रदेश पुलिस की बेहतरीन रणनीति के कारण ही हो सका है। उन्होंने कहा कि हमने पारदर्शी पुलिसिंग लागू की है।
पुलिस ने टीम भावना के साथ कार्य किया है। जिसकी वजह से प्रदेश में ला-एंड-आर्डर पटरी पर लौट आया है। सकुशल हुआ होली का त्योहार इस बात सबूत है।