दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस को निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर निर्देशित किया है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाए। एफआईआर और प्रार्थना पत्र लेने के लिये थाने पर एक पुलिसकर्मी को छोड़कर सभी फील्ड में रहें। धनतेरस पर प्रदेश भर में शाम छह बजे से नौ बजे तक पुलिस पैदल गश्त करे।
वहीं आगरा में विगत दिवस कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आए नोडल अधिकारी डीजी आनंद कुमार ने भी दिवाली पर पुलिस को बाजारों में रात-दिन गश्त करने के लिए निर्देश दिए थे।
साथ ही शहर के बाहरी इलाकों में चौकसी बढ़ाई जाएगी, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगे। उन्होंने अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम को शहर की बड़ी समस्या बताया।