फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफओ ने नगरा आयुक्त से पूछा- आपको 1.03 लाख पौधे दिए थे, कहां लगाए ?

Sat, 18 Jul 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • नगर निगम ने किया था पौधरोपण का दावा, लेकिन मौके पर न ट्री गार्ड है और न ही पौधे हैं 
  • अमर उजाला की टीम ने लोकेशन पर जाकर पौधरोपण में बरती जा रही लापरवाही और धांधली को उजागर किया था। 
विज्ञापन
कमला नगर में सिर्फ ट्री गार्ड लगे, पौधे नहीं है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक वानिकी के डीएफओ मनीष मित्तल ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर पूछा है कि आपको जो 1.03 लाख पौधे दिए गए थे? वे कहां लगाए गए?  उन्होंने यह सवाल पौधरोपण में धांधली की जानकारी मिलने पर किया है। अमर उजाला लगातार यह बता रहा है कि शहर में पौधरोपण के नाम पर धांधली हुई है, मौके पर गड्ढे हैं, पौधे और ट्री गार्ड नहीं।

विज्ञापन


नगर निगम ने शहर की सड़कों, डिवाइडर, पार्क और विभिन्न परिसरों में 1.03 लाख पौधे लगाने का दावा किया था। अमर उजाला की टीम ने हर लोकेशन पर जाकर पौधरोपण में बरती जा रही लापरवाही और धांधली को उजागर किया। इन खबरों को संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने नगर निगम से पौधरोपण पर रिपोर्ट मांगी है। 


संबंधित खबर: अमर उजाला पड़ताल: कागजों में लगे 1.03 लाख पौधे..., जमीनी हकीकत में सिर्फ गड्ढे
विज्ञापन


डीएफओ मनीष मित्तल ने नगर निगम से पूछा है कि वन विभाग ने जो निशुल्क पौधे उन्हें पौधरोपण अभियान के तहत दिए थे, उन्हें कहां लगाया गया है और उनका स्टेटस क्या है? पौधरोपण अभियान में मुख्यमंत्री के साफ निर्देश हैं। उन्हें देखते हुए पूरा ब्यौरा तलब किया गया है। नगर निगम से जियो टैगिंग के साथ पौधों का रिकॉर्ड मांगा गया है। नगर निगम से रिकॉर्ड आने के बाद वन विभाग थर्ड पार्टी को देगी, जो इन पौधों का सत्यापन करेगी। 

विज्ञापन

'नगर निगम से ब्यौरा मांगा है'

डीएफओ मनीष मित्तल ने बताया कि पौधारोपण अभियान में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। हमने नगर निगम से पूछा है कि उन्होंने पौधे कहां लगाए हैं। पौधों की क्या स्थिति है। इसकी जियो टैगिंग करके ब्यौरा दें। सभी विभागों को आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। 

वन विभाग ने विभागों को ये पौधे दिए
अमरूद के 4.20 लाख पौधे
सहजन के 4.0 लाख पौधे
जामुन के 2.50 लाख पौधे
नीम के 2.0 लाख पौधे
अनार के 1.90 लाख पौधे 
अर्जुन के 1.25 लाख पौधे
इमली के 1.25 लाख पौधे
आंवला के 70 हजार पौधे
कटहल के 50 हजार पौधे
लिसोड़ा के 1.25 लाख पौधे
गुलमोहर के 1.30 लाख पौधे
शहतूत के 30 हजार पौधे
गूलर के 5,500 हजार पौधे
पाकड़ के 20 हजार पौधे
बकाद के 70 हजार पौधे
बेल के 20 हजार पौधे
यूकेलिप्टस के 70 हजार पौधे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें