फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: माघ पूर्णिमा पर आज गंगा स्नान के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु

Fri, 23 Feb 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व के मौके पर शनिवार को हरि की पौड़ी, लहरा घाट पर गंगास्नान के लिए श्रद्धालु उमड़ेंगे। स्नान पर्व की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। पालिका प्रशासन द्वारा गंगाघाटों पर व हरि की पौड़ी कुंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग व नगर के प्रमुख बाजारों में रात्रि कालीन प्रकाश व्यवस्था की खामियों को दुरुस्त किया गया।आचार्य पंडित राहुल वशिष्ठ ने बताया कि माघ पूर्णिमा के दिन शोभन योग बन रहा है इस दिन चंद्रमा भी अपनी राशि कर्क में होगा इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है। माघ पूर्णिमा वाले दिन अश्लेषा नक्षत्र है जिसके स्वामी बुध है। उन्होंने बताया कि माघ पूर्णिमा पर रवि योग सुबह 6:53 बजे से शाम 7:25 बजे तक है। इस दिन आयुष्मान सौभाग्य रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग भी बन रहा है एक ही दिन में इतने सारे संयोग बनना बहुत शुभ माना जाता है। इन शुभ संयोग में मां लक्ष्मी की पूजा और उपाय करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी किनारे स्थित ब्रह्मलीन नागा महंत गणेश गिरी के स्थान नागालैंड पर पूरे माघ मास चले अन्न क्षेत्र के अंतिम दिन माघ पूर्णिमा पर विशाल अन्न क्षेत्र संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें