फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुन झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रंग महल बीधा नगर बोदला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वामन अवतार, श्रीराम जन्मोत्सव और श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास पं गरिमा किशोरी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से कई जन्मों के पापों का क्षय हो जाता है। वामन अवतार के रूप में भगवान विष्णु ने राजा बलि को यह शिक्षा दी कि दंभ और अंहकार से जीवन में कुछ भी हासिल नहीं होता।
विज्ञापन

कथा व्यास ने भगवान श्रीराम जन्मोत्सव के प्रसंग में प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की सीख दी। श्रीकृष्ण जन्म के प्रसंग का वर्णन करते समय भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। अंत में सभी ने डांडिया नृत्य किया। इस अवसर पर परीक्षित नानक राम मानवानी, गंगा देवी, पंडित भूपेंद्र महाराज, हेमंत भोजवानी, शिव प्रसाद शर्मा, श्याम भोजवानी, यशपाल सिंह, चांदनी भोजवानी, पूजा, रिया, निर्मला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें