फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन देख भाव-विभोर हुए भक्त

Sat, 15 Jun 2024 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। श्रीरामलीला महोत्सव में कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया। लक्ष्मण के मूर्छित होने की लीला को देखकर भक्त-भाव विभोर हो गए। वहीं महोत्सव में भजनों का गायन किया गया और भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जयकारे लगाए। अतिथियों ने प्रभु श्रीराम के स्वरूप की झांकी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
विज्ञापन

कलाकरों ने लीला मंचन में लक्ष्मण एवं मेघनाथ के स्वरूपों के लिए युद्ध की लीला का मंचन किया। जिसमें दोनों ओर से काफी देर तक युद्ध चला। मेघनाथ ने शक्ति बाण का प्रहार कर लक्ष्मण को मूर्छित कर दिया। प्रभु श्रीराम के खेमे में सभी लोग परेशान हो गए। हनुमान संजीवनी बूटी लेकर पहुंचे तब लक्ष्मण सही हुए। कलाकरों के सजीव मंचन को देख भक्त भाव-विभोर हो गए। इस दौरान व्यवस्था में समाज सेवी शम्मी कपूर गुप्ता, विशाल बाबू गुप्ता, संदीप गुप्ता बाबा, आर्यन राठौर, प्रदीप गुप्ता, अग्रिम राठौर, सुरेश चंद्र गुप्ता टेनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें