बाह: पथवारी माता मंदिर बाह पर भागवत कथा
- फोटो : Archive
बाह। पथवारी माता मंदिर बाह पर चल रही भागवत कथा में बुधवार को बाल विदुषी राधा शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती भारतीय संस्कृति में सच्ची मित्रता का प्रतीक बताया। उन्होंने भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता से सीख लेने का आह्वान किया, ताकि आपकी दोस्ती की भी मिसाल दी जाए। उन्होंने कहा कि जीवन में सच्ची मित्रता, निस्वार्थ प्रेम और अटूट श्रद्धा सबसे बड़े मूल्य हैं। उन्होंने सुदामा चरित्र के माध्यम से यह संदेश दिया कि भगवान धन-दौलत या वैभव से नहीं, बल्कि अपने भक्तों के प्रेम और समर्पण से प्रसन्न होते हैं। प्रसंग के दौरान सुदामा की झांकी पेश की गई, जिसे देख कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।