कुबेरपुर। एत्मादपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर (संवाई) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को भगवान सुखदेव के प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा वाचक शास्त्री साधना बघेल ने भगवान सुखदेव जी का दिव्य प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि सुखदेवजी ने परीक्षित को सात दिनों तक कथा सुनाकर मोक्ष का मार्ग दिखाया था। इस प्रसंग के माध्यम से भक्ति, वैराग्य और सत्संग का महत्व समझाया गया। आयोजकों ने बताया कि मंगलवार को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। इस मौके पर रूपेश बघेल, लज्जाराम धनगर, टीकाराम, बद्री प्रसाद, सुरेश कुमार, डालचंद्र बघेल, वीरपाल सिंह, ललितेश बघेल, कैप्टन सिंह बघेल, शैलेंद्र बघेल आदि रहे।