फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संकल्प और साहस की साइकिल से जगा रहे पर्यावरण संरक्षण की अलख, 14 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर दिव्यांग वासु दे रहे प्रदूषण कम करने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त भारत और ईंधन बचाने का संदेश लेकर निकले राइडर वासु का जज्बा युवाओं के लिए मिसाल बना हुआ है। 55 प्रतिशत दिव्यांग होने के बावजूद आगरा के वासु ने हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त भारत और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश लेकर वासु साइकिल से देशभर की यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को वह जिले के मुख्य मार्ग से बांदा जनपद के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा दो जून 2025 को शुरू हुई थी।
अब तक वह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा नेपाल सहित विभिन्न क्षेत्रों में 14 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी साइकिल से तय कर चुके हैं। उनकी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना, प्रदूषण कम करने और ईंधन बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें