फतेहपुर सीकरी में आयोजित शिव महापुराण कथा में सजी शिव पार्वती की झांकी
- फोटो : 1
फतेहपुर सीकरी। कस्बे के बृजेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास आदित्य मनोहर पाठक ने माता-पार्वती के जन्म, तप के महत्व और भगवान शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कथा व्यास ने कहा कि माता-पार्वती का कठोर तप समर्पण, धैर्य और अटूट आस्था का प्रतीक है। सच्ची श्रद्धा और तपस्या से भगवान शिव को भी प्रसन्न किया जा सकता है। उन्होंने शिव-विवाह के प्रसंग का विस्तार से वर्णन करते हुए बताया कि यह विवाह केवल दो दिव्य शक्तियों का मिलन नहीं बल्कि धर्म, शक्ति और शिवत्व के संगम का प्रतीक है। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इस दाैरान परीक्षित डॉ. राजवीर सिंह के अलावा राजेंद्र प्रजापति, रमेश चंद गोयल, आकाश प्रजापति उपस्थित रहे।