यूपी के कासगंज में मंगलवार को पुरुषोत्तम मास की ज्येष्ठ पूर्णिमा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा मां का दूध से अभिषेक किया। इस दौरान हर हर गंगे के जयकारों से गंगाघाट गूंज उठे।
तीर्थनगरी सोरों, कछला, लहरा, कादरगंज, शहबाजपुर, इस्माइलपुर के गंगाघाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। तमाम श्रद्धालुओं ने तो सोमवार से ही गंगाघाटें पर डेरा जमा लिए थे।
श्रद्धालुओं ने वहीं पर खाना बनाया, गंगास्नान किया और पूजा अर्चना का आनंद लिया। सुबह चार बजे से ही गंगास्नान का सिलसिला शुरू हो गया। हर हर गंगे के जयकारे गंगाघाटों पर सुनाई देने लगे।