फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्रांति: सोरों में गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, स्नान कर किया दान

Tue, 15 Jan 2019 06:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
हरिपदी गंगा में स्थान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज के सोरों में मकर संक्रांति पर मंगलवार को गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित किया। मंदिरों में पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी।
विज्ञापन

 
गंगा के कछला, इस्माइलपुर, कादरगंज, शहवाजपुर  आदि गंगा घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान को ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था के साथ हर-हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाई। 

स्नान के बाद धूप, दीप अगरबत्ती से गंगा मइया की आरती उतारी और गंगा की पहनानवी की। देर शाम तक गंगा घाट गंगा मइया के जयकारों से गुंजायमान होते रहे। धूप, दीप की सुंगध से आसपास का वातावरण भी धार्मिक बना रहा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन घाटों पर रही भीड़

सोरों में मकर संक्रांति के अवसर पर हरिपदी गंगा व लहरा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। तीर्थ नगरी के वराह घाट, लाल घाट, मानस घाट, सोमेश्वर घाट, बरी वाला घाट, तुलसी घाट आदि सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 

गंगा स्नान के बाद मां गंगा की पूजा अर्चना कर एवं दूध चढ़ाने के बाद श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा की परिक्रमा लगाई एवं वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह लक्ष्मी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपने परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा।  

परिक्रमा मार्ग स्थित श्याम वराह, रघुनाथ जी, गणपति, बालाजी, द्वारिकाधीश, बटुकनाथ, सिद्ध हनुमान, सोमेश्वर, पंचमहाशिक्त आदि मंदिरों में भी बड़ी संख्या में सपरिवार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और वहां खिचड़ी गजक आदि का दान किया। 

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तीर्थनगरी के तीर्थ-पुरोहितों, संत के आश्रमों में पहुंचकर संत महात्माओं को तिल की गजक, खिचड़ी आदि बांटी। वहीं घर परिवार में बहुओं ने बडे़ बुजुर्गों को गजक खिचड़ी का दानकर आशीर्वाद लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें