फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राधा-वल्लभ के ब्याहुला महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Sun, 21 Dec 2025 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पश्चिम पुरी कॉलोनी में संकीर्तन रसधारा समिति की ओर से ब्याहुला महोत्सव का आयोजन किया गया। - फोटो : रविंद्र सिंह
विज्ञापन
आगरा। संकीर्तन रसधारा समिति ने पश्चिमपुरी में राधा-वल्लभ का ब्याहुला महोत्सव मनाया। भगवान श्रीकृष्ण की अग्रोहा धाम कॉलोनी से बरात निकाली गई, जो अक्षयकांत शर्मा के निवास पश्चिमपुरी में राधारानी को ब्याहने पहुंची। पहुंचने पर बरात का जोरदार स्वागत किया गया। भगवान श्रीकृष्ण का राधारानी संग प्रतीकात्मक विवाह समारोह संपन्न किया गया। श्रद्धालुओं ने मिलकर भजन प्रस्तुत किए और नृत्य कर वातावरण में भक्ति का रंग घोल दिया। इसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने राधारानी के कन्यादान की रस्म अदा की। संकीर्तन और सहभोज के साथ उत्सव का समापन हुआ। इस मौके पर प्रीत राज, शोभा कुलश्रेष्ठ, मनु गुप्ता, विमलेश सारस्वत, शिखा अग्रवाल, सीमा सिंह, सुनील भार्गव, सूर्यकांत शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, कौशल, मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें