फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: आगरा में सावन के आखिरी सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर पर लगा मेला, भक्तों ने किया जलाभिषेक

Mon, 08 Aug 2022 08:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सावन के आखिरी सोमवार को आगरा के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर मेला लगा, जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा। जलाभिषेक करने के लिए तड़के से ही भक्तों की कतारें लग गईं। 
विज्ञापन
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सावन के चौथे सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन करने के लिए पहुंचे। सुबह मंगला आरती के बाद पांच बजे पट खुले तो महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। भक्तों को कंकड़-कंकड़ में भगवान शिव नजर आए। 

विज्ञापन


सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर में दिनभर भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। शिव के दर्शन के लिए कतार में श्रद्धालु घंटो खड़े नजर आए। भक्तों ने महादेव की पूजा-अर्चना की। सुबह बाबा का जलाभिषेक और महाआरती की गई। दोपहर को भोग लगाया गया। इसके बाद शाम को मंदिर में फूल बंगला सजा और बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। शाम को रुद्राभिषेक के बाद शयन आरती कर पट बंद किए गए। भक्तों ने शिव की पूजा अर्चना के अलावा मेले का भी लुत्फ उठाया। रात 12 बजे मेले का समापन किया गया। 

शिवालयों में हुई विशेष पूजा-अर्चना

शहर के राजेश्वर, बल्केश्वर, कैलाश, पृथ्वीनाथ, मन:कामेश्वर और रावली महादेव मंदिर पर भोर की आरती के बाद से ही बाबा के दरबार में दर्शन, पूजन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना भी की गई। 

विज्ञापन

जलाभिषेक कर लगा अच्छा

शाहगंज के प्रशांत मोहन शर्मा ने बताया कि सावन के सोमवार के लिए गंगोत्री से गंगाजल लेकर आया था। शिव का जलाभिषेक कर अच्छा लग रहा है। नार्थ ईदगाह के निशांत चतुर्वेदी ने कहा कि सावन का महीना शिव के भक्तों के लिए विशेष होता है। पृथ्वीनाथ महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

सब हो जाता है शिवमय

दयालबाग की एकता गौतम ने कहा कि इस माह को लेकर मन में उत्साह होता है। सब शिवमय ही नजर आता है। मैंने भी मंदिर जाकर पूजा कर प्रार्थना की है। चाणक्यपुरी की कनिका पाराशर ने कहा कि सावन में मंदिर और घरों का माहौल भक्तिमय हो जाता है। सावन के आखिरी सोमवार को मंदिर जाकर शिव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें