फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड में भगवान भी ठिठुरे: ठाकुरजी को ठंड से बचाने के लिए भक्त दे रहे आस्था की 'तपिश'

Mon, 10 Jan 2022 12:42 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ऋतु परिवर्तन होते ही आराध्य ठाकुरजी के श्रीविग्रहों की भी सेवापूजा पद्घति में बदलाव हो जाता है।
विज्ञापन
ठाकुरजी को ठंड से बचाने के लिए रखी गई अंगीठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शीत के बढ़ते प्रभाव के बीच ठाकुरजी को राहत देने के लिए मंदिरों, घरों, कुंज व निकुंज में उनके विग्रह के सामने अंगीठी या आंच के अन्य साधन रखे जाने लगे हैं। उनके खानपान की वस्तुओं खीर, दूध और मिष्ठान में केसर की मात्रा को बढ़ा दिया गया है। नमी वाले फूलों से पहले से ही परहेज किया जा रहा है। राधा बल्लभ मंदिर में ठाकुरजी को शीत से बचाने के लिए उनके विग्रह के समक्ष चांदी की अंगीठी रखी गई हैं। वहीं घरों में विराजे ठाकुरजी के विग्रह को रात्रि शयन गद्दा व रजाई में कराया जा रहा है। उनको सर्दी न लगे। इसके लिए घर-घर में ऊनी पोशाक धारण कराई जा रही हैं। खानपान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें