फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी भरी सड़क से होकर निकलेंगे भोले के भक्त

विज्ञापन
जर्जर लहरा मार्ग। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। तीर्थनगरी सोरोंजी के लहरा की ओर जाने वाला मार्ग अब जर्जर है। जगह-जगह सड़क पर कंकड़-पत्थर उखड़ गए हैं। इस जर्जर मार्ग से बड़ी संख्या में नंगे पांव कांवड़िये कांवड़ लेकर गुजरते हैं। सड़क के निर्माण का कार्य समय रहते नहीं हुआ तो कांवड़ियों को कंकड़ पत्थर चुभेंगे। 17 जुलाई से कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए लहरा घाट पर पहुंचेंगे। शिवरात्रि को भी कावंड़ मेले के दौरान यदि सड़क जर्जर हाल रहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

श्रावण मास में भक्त भगवान शिव के अभिषेक के लिए कांवड़ यात्रा कर गंगा जल लेने लहरा गंगा घाट पहुंचते हैं। लहरा गंगा घाट से मध्यप्रदेश, राजस्थान के अतिरिक्त आगरा, मथुरा व हाथरस व आस-पास के इलाकों के लोग कांवड़ भरने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। कछला गंगा घाट पर बरेली बदायूं इलाके के लोग कांवड़ भरने के लिए पहुंचते हैं। श्रावण मास 14 जुलाई से शुरू हो रहा है। 17 जुलाई को पहला श्रावण मास का सोमवार होगा।
कांवड़िये 17 जुलाई से पहले ही कांवड़ भरने के लिए पहुंचने लगे हैं। यात्रा शुरू होने में अब समय काफी कम है। यदि सोरोंजी से लहरा गंगा घाट तक के मार्ग को ठीक नहीं किया गया तो कांवड़ियो को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मार्ग की पटरियां भी ठीक नहीं हैं। जगह-जगह पटरियां भी टूटी हैं। जिसके कारण पटरियों पर भी कांवड़ियों का चलना आसान नहीं होगा। कांवड़ियों के पथ को सुगम बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें