फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर बटेश्वर में यमुना स्नान को उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। बटेश्वरकी 101 शिव मंदिर श्रंखला के घाट पर बुधवार को सूर्योदय के साथ गुरु पूर्णिमा स्नान का दौर शुरू हुआ। यमुना में डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद ब्रह्मलाल जी मंदिर में पूजा अर्चना की। महिला श्रद्धालुओं ने गौरी शंकर मंदिर में सौभाग्य के लिए शृंगार पूजा की। दर्शन पूजन के बाद साधु संतों को भोजन कराकर दान पुण्य अर्जित किया। विभिन्न मंदिरों में अनुष्ठान भी किए गए।
विज्ञापन

बटेश्वर में विभिन्न संप्रदायों के साधु संतों के अखाडे़ में मंगलवार को शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान बुधवार को हवन यज्ञ के साथ संपन्न हो गए। पंचमुखी आश्रम पर महामंडलेश्वर खड़ेश्वरी रामचन्द्र महाराज, विरांगानंद आश्रम पर गोविंदा नंद महाराज, सियाराम दास महाराज ने शिष्यों को गुरु दक्षिणा में धर्म के प्रचार के लिए विभिन्न इलाकों में भेजा। बटेश्वर के अलावा जरार, बाह, जैतपुर क्षेत्र के मंदिरों में अखंड रामायण के पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें