फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयालबाग: जन्माष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, स्वामीजी महाराज के भंडारे में देश-विदेश से आए सत्संगी

Sat, 05 Sep 2026 10:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जन्माष्टमी पर राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी हुजूर स्वामी जी महाराज का 208वां जन्मोत्सव दयालबाग में भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। देश-विदेश से पहुंचे सत्संगियों ने सुबह खेतों में सेवा की और इसके बाद पवित्र भंडारे में हिस्सा लिया।
 
विज्ञापन
दयालबाग में जन्माष्टमी पर आयोजित भंडारी में मौजूद सत्संगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राधास्वामी मत के संस्थापक और पहले गुरु परम पुरुष पूरन धनी हुजूर स्वामी जी महाराज के जन्मोत्सव का पवित्र भंडारा शुक्रवार को जन्माष्टमी पर आयोजित किया गया। देश भर से आए सत्संगियों ने दयालबाग में असीम भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ स्वामीजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। उन्होंने सुबह खेतों में सेवा की और फिर भंडारे में सहयोग किया।
विज्ञापन


परम पुरुष पूरन धनी हुजूर स्वामी जी महाराज का जन्म सेठ शिव दयाल सिंह के रूप में 24-25 अगस्त, 1818 की रात पन्नी गली में हुआ था। यह जन्माष्टमी की रात थी। आठ साल पहले उनके 200वें जन्मोत्सव पर स्वामीबाग में पवित्र समाधि बनकर तैयार हुई थी। दयालबाग में 208वें जन्मोत्सव पर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्यों और यूरोपीय देशों से सत्संगी दयालबाग पहुंचे और भंडारे में हिस्सा लिया।

6 सितंबर तक यह भंडारा सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जन्माष्टमी पर देश भर की राधास्वामी मत की शाखाओं में जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह आरती के बाद खेतों में सेवा की गई। पवित्र गुरु परंपरा में हुजूर प्रो. प्रेम सरन सत्संगी साहब दयालबाग के आठवें एवं वर्तमान संत सतगुरु के रूप में विराजमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें