फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 15 Jun 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
श्रद्घालु - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
गंगा दशहरा के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई। दान-पुण्य किया। शहरभर में शरबत के प्याऊ और भंडारे लगाए गए। मंदिरों पर भी विशेष आयोजन हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने कैलाश, बल्केश्वर, हाथीघाट और दशहरा घाट पर यमुना में स्नान किया। इन घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं और बच्चों ने भी डुबकी लगाई। हालांकि घाटों के आसपास गंदगी होने से श्रद्धालुओं को परेशानी भी उठानी पड़ी। इस अवसर पर ताजमहल के पास मेले का आयोजन भी किया गया। यमुना स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं ने मेले का लुत्फ लिया। युवाओं ने पतंग उड़ाईं। बच्चों और युवाओं ने सूरज ढलने के साथ ही छतों पर पतंगों की डोर थाम ली। महिलाओं ने गंगा दशहरा पर खरबूज और तरबूज दान किए। वहीं, गंगा दशहरा पर डीवीवीएनएल कार्यालय के समीप स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें