फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भजनों पर झूमे भक्त, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Wed, 03 Jun 2026 02:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
शमसाबाद के पथवारी मंदिर में 56 भोग एवं सुंदरकांड का आयोजन किया गया
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बे के प्राचीन पथवारी मंदिर में मंगलवार को पथवारी मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ और पंचमुखी हनुमान जी के 56 भोग का आयोजन किया गया। इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भजन गायक वीरेंद्र जी द्वारा प्रस्तुत किए गए सुंदरकांड के पाठ पर श्रद्धालु भक्ति रस में झूम उठे। पूरा मंदिर प्रांगण जय बजरंगबली और जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। ट्रस्ट के महामंत्री श्रीकांत ने बताया कि मंदिर में हर माह के प्रत्येक मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाता है। इस बार 56 भोग और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में अमन शर्मा, राजीव कोडान, मोहन गुप्ता, नरेंद्र जैन, हरिओम शर्मा, राजवीर शाक्य और राजीव जादौन का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें