फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव में राधा-कृष्ण स्वरूप संग थिरके भक्त

विज्ञापन
अमांपुर में आयोजित श्रीकृष्ण रासलीला मंचन कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्वालु। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा के गुड़मंडी में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी आदर्श श्रीकृष्ण रासलीला मंचन महोत्सव में मयूर नृत्य पर भक्तजन राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ झूमते नजर आए। वहीं प्रस्तुत की मनमोहक झांकियां आकर्षण रहीं।
विज्ञापन

रासलीला मंचन महोत्सव में श्री श्यामा श्याम रासलीला संस्थान श्रीधाम वृंदावन के प्रभात दास महाराज के द्वारा बाल कलाकारों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की लीलाओं का मनोहारी आकर्षक झांकियों के साथ मंचन किया गया। वन में राधा श्रीकृष्ण की मधुर लीला देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कलाकारों ने मयूर नृत्य कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
मयूर नृत्य के दौरान पूरा पंडाल श्रीकृष्ण की भक्तिमय नजर आया। राधाकृष्ण के स्वरूपों के साथ भक्त जमकर थिरके। जगदीश सोलंकी, मनोज गुप्ता, केशव गुप्ता, प्रभात दास महाराज, आकाश गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधाजी के स्वरूपों का पूजन कर आरती उतारी।
विज्ञापन

इस मौके पर समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, धीरज गुप्ता, अध्यक्ष शीलेंद्र सोलंकी, अजय गुप्ता, दीपक सोलंकी, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, आकाश गुप्ता सरार्फ, विकास गुप्ता, पवन गुप्ता, मोनू गुप्ता, संजू वर्मा संतोष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें