फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल

Mon, 25 May 2026 02:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बटेश्वर। मई गांव के शिव शक्ति आश्रम पर श्रीमद्भागवत कथा हो रही है। रविवार को चौथे दिन कथाव्यास आचार्य पुरुषोत्तम महाराज ने भगवान के वामन अवतार और राजा बलि के प्रसंग के बाद श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस दौरान कथा स्थल को गोकुल की तरह गुब्बारों व फूलों से सजाया गया और बाल कृष्ण के स्वरूप की आरती उतारकर उन्हें झूले में झुलाया गया। कथाव्यास ने संदेश दिया कि अहंकार छोड़ने पर ही हृदय में कृष्ण का वास होता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान किसन लाल व मुन्नी देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा आयोजक श्री महंत बटेश्वर भारती ने क्षेत्रीय लोगों से कथा सुनने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें