नंदीश्ववर पहाड़ी स्थित नंदबाबा मंदिर पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं। पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा होगा। मंदिर की चढ़ाई चढ़ने में श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। कई श्रद्धालुओं की चढ़ाई के दौरान मौत भी हो चुकी है।
दुर्घटनाओं को देखते हुए विनोद गोस्वामी, सुशील गोस्वामी, रिंकू गोस्वामी, शिवहरी गोस्वामी, विष्णु गोस्वामी, बंगाली पंडा, कन्हैया लाल, कान्हा, लोकेश आदि ने रोप-वे बनवाए जाने की जिलाधिकारी से मांग की है।
ये भी पढ़ें- बेटे में देखा 'मिसाइल' बनाने का सपना, साकार करने को मां ने बेच दी पुरखों की जमीन