फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृज की होलीः राधावल्लभलाल ने भक्तों संग खेली गुलाल की होली, दिव्य होली के साक्षी बने देश-विदेश से आए श्रद्धालु

Sun, 12 Feb 2023 08:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में होली का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से भक्त आ रहे हैं। यहां रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची। इस मौके पर सेवायतों ने ठाकुरजी का प्रसाद भक्तों पर लुटाया। देश के कोने-कोने से आए भक्त भी ठाकुरजी के प्रसादी को पाकर धन्य हुए।
विज्ञापन
राधावल्लभ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित राधावल्लभ मंदिर में गुलाल की होली का आनंद लेने के लिए भक्त आ रहे हैं। मंदिर में होली का रंग बरस रहा है। भक्त भी ठाकुरजी की दिव्य होली के साक्षी बन रहे हैं। रविवार की सुबह ठाकुर राधावल्लभलाल ने भक्तों के साथ गुलाल की होली खेली। ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल पाकर भक्तों की खुशी का ठिकाना न रहा।

विज्ञापन


शृंगार आरती के बाद ठाकुर राधावल्लभलाल ने सुंदर वस्त्रों में भक्तों को दर्शन दिए। मंदिर में होली के रसिया और समाज गायन वातावरण को और भी रंगीन बन रहा था। सेवायतों ने ठाकुरजी के कपोल (गाल) पर गुलाल लगाकर उसे प्रसाद स्वरूप भक्तों को बांटा। 

ठाकुर राधावल्लभ के जयकारों से गुंजायमान हुआ मंदिर प्रांगण

कपोलों पर गुलाल लगाने के साथ मंदिर में होली गायन के मध्य गुलाल से होली खेलने की शुरुआत हो गई। सेवायतों ने ठाकुरजी का प्रसाद भक्तों पर लुटाया। देश के कोने-कोने से आए भक्त भी ठाकुरजी के प्रसादी को पाकर धन्य हुए। गुलाल में रंगकर भक्त नृत्य करने लगे। मंदिर प्रांगण ठाकुर राधावल्लभ के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था। 

भक्तों पर उड़ाया गया गुलाल

मंदिर के सेवायत टीकैत अधिकारी मोहित मराल गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, विशाललाल गोस्वामी और गौरव गोस्वामी ने भक्तों पर गुलाल उड़ाया। इधर, दिल्ली निवासी मंजू शर्मा परिवार के साथ आईं। बोलीं, राधावल्लभ मंदिर में हो रही गुलाल की होली के दर्शन पाकर हम धन्य हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें