फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर भिड़े सेवायत गोस्वामी और पंडा, थाने पहुंचा मामला

Fri, 24 Jan 2020 11:41 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने को लेकर सेवायत गोस्वामी और दर्शन कराने पहुंचे पंडों में बृहस्पतिवार को तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में दोनों पक्ष वृंदावन कोतवाली पहुंच गए, जहां उनमें आपस में समझौता हो गया।
विज्ञापन


घटना सुबह करीब 11 बजे की है। वृंदावन के ही रहने वाले एक पंडा कुछ श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। इस दौरान यहां प्रसाद चढ़ाने को लेकर सेवायतों से उनकी कहासुनी होने लगी। बात मारपीट तक पहुंच गई। 

कुछ देर बाद वहां अन्य पंडे भी पहुंच गए। बाद में दोनों पक्ष वृंदावन कोतवाली पहुंच गए। जहां पर शाम पांच बजे तक दोनों पक्षों में समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने वृंदावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन


इस संबंध में वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि प्रसाद चढ़ाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। आपस में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

गोस्वामी और पंडा को दिए जाएंगे पहचान पत्र 

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब बिहारी जी मंदिर में गोस्वामी तथा पंडों का आपसी विवाद हुआ है। पहले भी कई दफा विवाद हो चुका है। बृहस्पतिवार के विवाद के बाद पुलिस द्वारा गोस्वामी और पंडा को चिह्नित करने का काम करेगी। उन्हें पहचान पत्र दिए जाएंगे। 

वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि वह दो दिन के अंदर बिहारी जी मंदिर में बैठक कर गोस्वामीगणों से बातचीत करेंगे। इसी प्रकार से पंडा समाज से भी बात करेंगे। दोनों को चिह्नित कर पहचान पत्र देने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें