फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर: भीड़ के बीच श्रद्धालु की बिगड़ी तबीयत, बेहोश होकर गिरा; मुंह से खून निकलता देख मची अफरातफरी

Sun, 05 Apr 2026 01:54 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के दबाव के चलते एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। श्रद्धालु को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर पर बिगड़ी श्रद्धालु की तबीयत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर मार्ग पर दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीड़ के दबाव और घुटन के कारण श्रद्धालु सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और पानी पिलाकर होश में लाने की कोशिश की। इसी दौरान श्रद्धालु के मुंह से खून भी निकलने लगा, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर उसे तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसकी हालत की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन दिनों वृंदावन स्थित मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही  है। भीड़ के चलते कई बार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


">http://
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें