कोर्ट में 31 मई 2023 तक रखना है अपना पक्ष
सीढ़ियों के नीचे श्रीकृष्ण की मूर्ति का दावा
कथा व्यास देवकीनंदन ठाकुर का दावा है कि आगरा की जामा मस्जिद में जो सीढि़यां बनी हैं, उनके नीचे भगवान केशवदेव मंदिर की मूर्तियां हैं। उन्होंने इतिहास की पुस्तकों का हवाला देकर बताया कि वर्ष 1670 में मुगल शासक औरंगजेब ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशव देव मंदिर को तोड़ कर उस स्थान पर मस्जिद बनवा दी थी। मूर्तियां आगरा स्थित जहांआरा बेगम मस्जिद (छोटी मस्जिद) की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया। मुस्लिम लोग इन सीढ़ियों पर चढ़कर मस्जिद में जाते हैं। पवित्र मूर्तियां आज भी उनके पैरों के नीचे रौंदी जा रही हैं।