फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैनपुरी को हराकर देवीपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Thu, 21 Sep 2023 10:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी को हराकर देवीपुर ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

- 1000 मीटर दौड़ में प्रशांत कुमार ने पाया प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
भोगांव। आलीपुरखेड़ा में चल रहे गणेश महोत्सव प्रांगण में बुधवार को दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी में देवीपुर की टीम ने मैनपुरी को पराजित कर विजेता शील्ड पर कब्जा किया। वहीं 1000 हजार मीटर दौड़ में प्रशांत कुमार प्रथम स्थान पर रहे। 1000 मीटर दौड़ में प्रशांत कुमार प्रथम, रंजीत सिंह द्वितीय और मंजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रंजीत प्रथम, रिशू कुमार द्वितीय और प्रशांत कुमार ने तृतीय स्थान पाया। कबड्डी प्रतियोगिता में देवीपुर ने मैनपुरी की टीम को 19-12 के अंकों के साथ पराजित कर विजेता शील्ड पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद, मैनपुरी, देवीपुर, आलीपुर खेड़ा, विक्रमपुर, मोहम्मदाबाद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


योगेश राजपूत ने निर्णायक की भूमिका निभाई
इस अवसर पर अभिलाख सिंह राजपूत, हिना वारसी, दीपू शाक्य, नौरंगी लाल पाल, अनिल गुप्ता, प्रमोद सक्सेना, बंटी शर्मा, ऋषि पाल, शिवचरन सिंह राजपूत, बबलू दीक्षित, जैनुद्दीन,तिलक सिंह राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें