फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना घाटों पर श्रद्धा का ज्वार, मां की जय जयकार

Fri, 23 Oct 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र भर मैया का गुणगान करने के बाद गुरुवार को दशमी पर मैया को विदा किया गया। मां से मंगल कामना करने के बाद बाजे-गाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में प्रतिमा का विसर्जन हुआ।
विज्ञापन

हाथी घाट, मनोहरपुर, कैलाश घाटों पर श्रद्धालुओं का रेला दिखा। दिनभर मैया के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालु मदमस्त होकर झूमते-नाचते विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। हर कोई मां के रंग में रंगा था। हर गली से देवी की विसर्जन यात्रा निकल रही थी। लोग भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। भक्ति का खुमार ऐसा कि महिलाएं नंगे पांव, सिर पर कलश लिए हुए, मैया के जयकारे लगाते और नाचते-गाते आगे बढ़ रही थी। गुलाल उड़ाया जा रहा था। यात्रा में शामिल बच्चे और बड़ों ने भालू, काली जी, हनुमान, दुर्गा जी आदि देवी-देवताओं का स्वरूप धारण किया था।  घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम थे।
आज भी होगा विजर्सन
बंगाली समाज और पूर्वांचल सांस्कृतिक सेवा समिति की ओर से देवी प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को किया जाएगा। यहां गुरुवार को मैया के दरबार में विभिन्न कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

मैया का चोला है रंग लाल
विसर्जन यात्रा के दौरान बैंड पर ‘मैं बरसाने की छोरी न कर जोरा जोरी, मैं गोरी और तू कारौ अपनो मेल नहीं’, ‘रात जगाऊं कैला मैया की,’ ‘शेरों वाली का चोला है रंग लाल, मैया का चोला है रंग लाल’ आदि गीत बजे रहे थे। इनकी धुनों पर भक्त झूमते हुए घाटों की ओर बढ़ रहे थे।
यमुना किनारा रोड पर लगा जाम
रूट डायवर्जन न होने से यमुना किनारा रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। यात्रा के साथ वाहन रेंगते हुए चल रहे थे।
कालोनी के पार्क में किया विसर्जन
सीताराम कालोनी फेस-2 में स्थापित दुर्गा मैया की प्रतिमा कालोनी स्थित पार्क में ही बनाए गए टैंक में विसर्जित की गई। यमुना नदी में प्रदूषण न फैले, इसके लिए ऐसा किया गया। अजय अग्रवाल, मुकेश फतेहपुरिया, देवेंद्र गुप्ता, बृज मोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं रोक के बाद भी कुछ लोगों ने यमुना में ही प्रतिमा विसर्जित की। दयालबाग, ककरैठा आदि जगहों पर विसर्जन हुआ। रुनकता रेणका धाम पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गुरुवार को खासी भीड़ रही। सुबह से शाम तक 500 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें