फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाभी की आबरू से खेलता रहा देवर...वो समझ बैठी प्यार; हकीकत ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा

Mon, 03 Jun 2024 03:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पति का साथ छूटा तो देवर पर भरोसा किया। देवर भी उसकी आबरू से खेलता रहा, लेकिन जब बात निकाह की आई तो उसके सारे अरमान आंसुओं में बह गए। देवर की हकीकत ने उसे कहीं का नहीं छोड़ा। अब भाभी दर-दर की ठोकर खा रही है। 
 
विज्ञापन
crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में निकाह का झांसा देकर देवर भाभी की आबरू से खेलता रहा। कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसे दो बच्चे भी हो गए। पीड़िता द्वारा जब निकाह का दबाव बनाया तो उसने दूसरा निकाह कर लिया और परिवार के साथ मिलकर पीड़िता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


 

थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया है कि उसका निकाह 11 मार्च 2020 को नैनी ग्लास स्टार पैलेस के पीछे रहने वाले परिवार में हुआ था। शादी के बाद से ही पति अलग रहता आ रहा था। देवर ने निकाह का झांसा देते हुए पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए। 12 नवंबर 2021 में एक बेटी तथा 2023 में दूसरी बेटी ने जन्म लिया।


 
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि जब उसने देवर जावेद पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह मुकर गया, वहीं देवर ने दूसरी महिला से शादी कर ली। घर वालों के साथ मिलकर प्रार्थिया के साथ मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता किराए के मकान में रहकर गुजर-बसर कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें