फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर गिरफ्तार, पीएम मोदी और सीएम योगी से पूछा गुनाह

Thu, 13 Sep 2018 08:57 AM IST
डिजिटल टीम, आगरा
विज्ञापन
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।
विज्ञापन

आगरा में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। उन्हें प्रेसवार्ता करने से रोका गया। इससे नाराज कथावाचक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आजाद भारत में प्रेसवार्ता करने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने प्रेसवार्ता की। पत्रकारों के सामने अपनी मांग रखी। इसी बीच मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। उन्हें पुलिस लाइन ले जाने की सूचना है।

विज्ञापन


एससीएसटी एक्ट के विरोध में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की सभा खंदौली के एक गांव में मंगलवार को प्रस्तावित थी। जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर सभा स्थगित कर दी गई थी। देवकीनंदन ठाकुर खंदौली नहीं पहुंचकर आगरा पहुंचे और दोपहर 2 बजे कमलानगर सेंट्रल बैंक रोड स्थित होटल टेंपटेशन में प्रेसवार्ता की। इस बीच पुलिस ने उन्हें होटल में ही नजरबंद कर लिया। कथावाचक ठाकुर और पुलिस के बीच काफी कहासुनी हुई।

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की पीड़ा निकल के सामने आ गई। उन्होंने मीडिया से कहा कि सीएम योगी संत हैं और पीएम मोदी संत से कम नहीं है। उनके राज में कथाकारों के बोलने पर पाबंदी लगाई जा रही है। आजाद भारत में प्रेसवार्ता करना गुनाह हो गया है।
विज्ञापन


उन्हें कानून का सहयोग करने की बात कही और खंदौली जाने से इंकार किया। इसके बाद भी पुलिस की ज्यादती से परेशान दिखे। बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें और उनके समर्थकों को गिरफ्तार करके पुलिस लाइन ले गई है। यहां से कुछ घंटे बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें