फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम कर रहे किसान पर गिरी बिजली, मौत

विज्ञापन
करहल में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी- करहल। सैफई बाईपास पर स्थित खेत पर काम कर रहे किसान पर सोमवार शाम बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना क्षेत्र के गांव धोबई निवासी 40 वर्षीय किसान सुरेंद्र सिंह सोमवार को बाईपास क्षेत्र में बटाई पर लिए खेत में धान की पौध लगा रहे थे।
विज्ञापन

शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदलने लगा। आसमान में बादल छा गए। इस बीच किसान पर तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसान भयभीत हो गए। जब तक खेत पर जाकर देखा तो किसान की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें