कागारौल। कस्बा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को नववर्ष की पूर्व संध्या पर श्याम बाबा के लाडले सेवा समिति ट्रस्ट के तत्वावधान में श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायक भोले सांवरिया ने बर्बरीक से श्याम बाबा बनने की कथा का वर्णन किया। इनके अलावा भजन गायक इंद्रेश ठाकुर, देवेंद्र ब्रजवासी, अजय बावरा, शिवकुमार सहित अन्य गायकों ने भी भजन की प्रस्तुति दीं। कार्यक्रम में माैजूद श्रद्धालु भजन सुनकर भाव-विभोर हो गए। वहीं, बृहस्पतिवार को समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।