फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नए साल की सौगात, 96 करोड़ से होगा इनर रिंग रोड और आईएमसी का कायाकल्प

विज्ञापन
छलेसर स्थित गणपति के मंदिर में भजन संध्या
विज्ञापन
एत्मादपुर(आगरा)। इनर रिंग रोड स्थित प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के लिए विधायक शासन ने मंज़ूरी देते 96 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। डॉ. धर्मपाल सिंह ने सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को रखा था।
विज्ञापन

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि एत्मादपुर स्थित इनर रिंग रोड पर 1,058 एकड़ में प्रस्तावित आईएमसी ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से महज 25 किमी की दूरी पर स्थित है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले प्रमुख जंक्शनों के बीच होने के कारण यहां बुनियादी ढांचे और प्लग-एंड-प्ले सुविधाओं की जरूरत है। क्लस्टर का लक्ष्य 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित करना है। उन्होंने शासन को बड़े वाहनों के सुगम आवागमन के लिए चौड़े मार्ग और सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इसे मंजूरी प्रदान कर दी गई है। संयुक्त सचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को राज्य सड़क निधि से सर्विस लेन को फोरलेन में चौड़ीकरण और पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 96 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। विधायक ने बताया कि इस योजना के तहत टोल प्लाजा के दोनों ओर पहले और बाद में चढ़ने और उतरने के लिए दोनों दिशाओं में चौड़ा रास्ता, रिंग रोड के समानांतर बनी सर्विस रोड को फोर लेन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें