फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में मतपत्र लेने दिल्ली भेजी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र लेने बृहस्पतिवार को एक टीम डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना हुई है। ये टीम दो दिन में मतपत्रों की गिनती के बाद उन्हें कड़ी सुरक्षा में लेकर आएगी।
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के लिए 47.96 लाख मतपत्र आएंगे। इन मतपत्रों को दिल्ली स्थित एक प्रेस से मंगाया गया है। इसके लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने टीम भेजी। उप जिलाधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में कुल 20 सदस्यीय टीम मतपत्र लाने के लिए भेजी गई है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए आठ पुलिसकर्मी भी साथे गए हैं।
टीम दिल्ली पहुंचकर दो दिनों तक मतपत्रों की गिनती करेगी। इसके बाद मतपत्र को बक्सों में सील करके मैनपुरी लाएगी। दो ट्रकों में भरकर रविवार तक मतपत्र मैनपुरी पहुंचने की उम्मीद है। सभी मतपत्रों को कोषागार स्थित डबल लॉक में रखा जाएगा। यहीं से मतदान के लिए मतपत्र भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के आदेश पर एक टीम मतपत्र लेने दिल्ली गई है। लगभग दो दिन बाद टीम मतपत्र लेकर लौटेगी। कड़ी सुरक्षा में मतपत्रों को लाने के साथ ही कोषागार के डबल लॉक में रखवाया जाएगा।
विज्ञापन

कुलदीप कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें