फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना की बैठक के लिए 13 को आएंगे डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आगामी वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों के लिए जिला योजना तैयार हो चुकी है। बैठक के लिए 13 फरवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। इसकी तैयारियों के लिए जिला प्रशासन काम में जुट गया है। पहले बीते माह ये बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन आखिरी समय पर इसे निरस्त कर दिया गया था।
विज्ञापन

जिला योजना में पूरे वित्तीय वर्ष में कराए जाने विकास कार्यों के लिए विभिन्न योजनाओं पर धनराशि खर्च करने के लिए योजना बनाकर उसका अनुमोदन जनप्रतिनिधि की ओर से किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिला योजना के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। जिले के विभिन्न 36 विभागों के लगभग 280 करोड़ के प्रस्ताव इसमें शामिल किए गए हैं।
13 फरवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इसका अनुमोदन किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इससे पूर्व 24 जनवरी को ये बैठक प्रस्तावित थी,लेकिन उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने के चलते बैठक भी स्थगित कर दी गई थी। अब एक बार फिर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार शाम तक उपमुख्यमंत्री के आने का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही जिला योजना की बैठक 13 फरवरी को प्रस्तावित है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी है। उपमुख्यमंत्री द्वारा बैठक में जिला योजना का अनुमोदन किया जाएगा।
विज्ञापन

ईशा प्रिया, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें