कासगंज। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज एटा लोकसभा क्षेत्र की पटियाली विधानसभा के सिढ़पुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। पटियाली सिढ़पुरा का इलाका शाक्य बाहुल्य इलाका है।
डिप्टी सीएम मौर्य लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से सिढ़पुरा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। वह दोपहर 1 बजे सिढ़पुरा में उतरेंगे। इसके बाद वह मेला ग्राउंड में जनसभा में एक घंटे तक मतदाताओं से रूबरू होंगे।
भाजपा के प्रत्याशी एवं सांसद राजवीर सिंह के समर्थन में डिप्टी सीएम वोट मांगेंगे। जनसभा में लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नागेंद्र दुबे गामा, लोकसभा संयोजक प्रेतेंद्र पाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। आज डिप्टी सीएम मौर्य का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 27 अप्रैल को शहर के बारह पत्थर मैदान में सीएम की जनसभा होगी।