उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जब चुनाव का समय चल रहा है तो गाड़ियां तो चेक होंगी ही। सरकार व प्रशासन भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम कर रहे हैं। मंच पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
'सैफई परिवार से छुटकारा पाने का अच्छा मौका'
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बुधवार को धारऊ बाईपास के पास एक मैरिज होम में महिला सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैनपुरी का मतदाता बदलाव का मन बना चुका है। जनता आतंक से मुक्ति चाहती है। भाजपा का लक्ष्य ही सबका साथ सबका विकास है। सैफई परिवार से छुटकारा पाने के लिए यह अच्छा मौका है।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि देने के नाम पर विकास की दुहाई देकर सैफई का पूरा परिवार वोट मांग रहा है। मतदाता सैफई परिवार की बातों में आने वाले नहीं हैं। उपचुनाव में हर हाल में कमल खिलेगा। राज्यसभा सांसद महिला मोर्चा की प्रदेश गीता शाक्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिला है।